{"_id":"57de8a704f1c1b1c0aa822b1","slug":"lady-failed-in-exam-for-going-to-australia-in-depression-killed-daughter-and-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाना चाहती थी, टेस्ट में फेल हो गई, 3 महीने की बेटी को दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश जाना चाहती थी, टेस्ट में फेल हो गई, 3 महीने की बेटी को दिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Sun, 18 Sep 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
तीन महीने की बेटी को मारकर मां ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पति के पास विदेश जाना चाहती थी, लेकिन टेस्ट में फेल हो गई तो 3 महीने की बेटी को जहर देकर मार डाला और खुद भी पी लिया। घटना पंजाब के मोगा की है।
गांव मंसूरवाला कलां में टेस्ट में फेल होने से मां इस हद तक डिप्रेस हो गई कि उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली। उसने बच्ची के दूध में पेस्टिसाइड मिला दिया। उसके बाद खुद भी जहर पी लिया।
मृतका की पहचान जसप्रीत कौर के रूप तें हुई। जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मासूम बेटी ने अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। जसप्रीत कौर की दो साल पहले ही बलविन्द्र सिंह से शादी हुई थी।

Trending Videos
पति आस्ट्रेलिया में रहता था और वही काम करता था
rape with minor
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पति बलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया में रहता है और वहीं काम करता है। जसप्रीत भी वहीं जाकर पति के साथ रहना चाहती थी। वह वहां आने के लिए पेपर की तैयारी कर रही थी, लेकिन वह टेस्ट में फेल हो गई।
इस कारण वह कई दिन से तनाव में थी। इसी तनाव के चलते उसने अपनी बेटी को जहर देकर मार डाला और खुद भी जहर पी लिया। जिस समय उसने यह कदम उठाया उस समय पति बलविन्द्र और सास किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। पुलिस ने बलविंद्र के बयान के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।