फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady doctor sacked for woman death during operation in sirsa of Haryana

ऑपरेशन के दौरान विवाहिता की मौत, लेडी डॉक्टर पर कार्रवाई, रिटायरमेंट के दिन मिला सस्पेंशन ऑर्डर

Fri, 04 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
lady doctor sacked for woman death during operation in sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

उपचार में लापरवाही बरतने से मरीज की मौत के मामले में सिरसा सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुभाषिनी जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी को सस्पेंड करने के आदेश गुरुवार शाम सिविल सर्जन को मिले। आरोपी चिकित्सक के सस्पेंशन से मृतक महिला के परिजनों को राहत मिली है। मामले के अनुसार गांव हंजीरा निवासी महिला सरोज की ऑपरेशन से डिलीवरी सिविल अस्पताल में मई 2017 को हुई थी। 

विज्ञापन


डिलीवरी के कई दिनों बाद परिजन महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने के सिरसा सिविल अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल में नियुक्त मेडिकल सुपरीडेंट डॉ. सुभाषिनी जैन ने महिला का ऑपरेशन करवाने के लिए निजी अस्पताल की सलाह दी। चिकित्सक महिला को अपने पति के हड्डियों के अस्पताल में ले गई। ऑपरेशन से पूर्व चिकित्सक ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया तो महिला की कुछ ही देर में हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन में महिला चिकित्सक स्वयं महिला मरीज को एक निजी अस्पताल में लेकर गई। जहां चार दिनों तक महिला को दाखिल रखने के बाद चिकित्सक ने जवाब दे दिया। जिसके बाद महिला चिकित्सक ने महिला के परिजनों को उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ले जाने को कहा। जयपुर में करीब 89 दिनों तक दाखिल रहने के बाद महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

lady doctor sacked for woman death during operation in sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

 इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। लेकिन न तो पुलिस और न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले के प्रति गंभीरता दिखाई। इसके बाद मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में चला गया। मीटिंग में राज्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को चिकित्सक दंपति पर केस दर्ज करने व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। 

राज्यमंत्री के आदेशों पर पुलिस ने केस दर्ज तो कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अंतिम बार परिजन अक्तूबर माह में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे मामले को जानने के बाद सरकार को चिकित्सक की लापरवाही से हुई महिला की मौत को देखते हुए सस्पेंशन के लिए पत्र लिख दिया। दो माह बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए महिला चिकित्सक को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। 

रिटायरमेंट के दिन मिला आरोपी का सस्पेंशन ऑर्डर 
विभाग की ओर से चिकित्सक डा. सुभाषिनी जैन के सस्पेंशन के लिए जो पत्र जारी किया गया है, वो 31 दिसंबर का है। जबकि विभाग के अधिकारी अभी भी इस पत्र को पुख्ता सबूत नहीं मान रहे हैं। मजे की बात तो ये है कि महिला चिकित्सक ने रिटायरमेंट के लिए भी फाइल भेजी हुई थी। जिसके तहत गुरुवार 3 जनवरी को को महिला का अस्पताल में अंतिम कार्य दिवस था। इससे जाहिर होता है कि स्थानीय अधिकारियों ने चिकित्सक की रिटायरमेंट प्रभावित न हो, इसके लिए दो दिन तक सस्पेंशन के पत्र को लीक नहीं होने दिया।  

-डा. सुभाषिनी के सस्पेंशन का पत्र उन्हें सांय 4 बजे प्राप्त हुआ है। आज ही महिला चिकित्सक की वीआरएस थी। सरकार की ओर से महिला चिकित्सक के सस्पेंशन का पत्र 31 दिसंबर को निकाला गया था।   -डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed