फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady case vote bu her own desire and insulted by akali workers, swallowed poison

मर्जी से वोट डाला तो महिला को जलील किया, दुखी होकर उठा लिया बड़ा कदम

Tue, 07 Feb 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 07 Feb 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
lady case vote bu her own desire and insulted by akali workers, swallowed poison
महिला ने निगला जहर
पंजाब विधानसभा चुनाव मतदान के दौरान महिला ने अपनी मर्जी से वोट डाला तो उसे इतना जलील किया गया कि उसने जहर निगल लिया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। गेट हकीमां के पास रहने वाली सुमनजीत कौर को उसके परिवार के सामने अकाली वर्करों ने इतना जलील किया कि उसने घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अकाली वर्कर उसे धमका रहे थे कि उसका नीला कार्ड उनकी रहमत से बनाया गया है, इसलिए उसे शिअद को वोट करना होगा, जबकि महिला का कहना था कि उसका नीला कार्ड बना ही नही तो वह वोट भी अपनी मर्जी से ही करेगी। सी डिवीजन थाने की पुलिस ने हरगोबिंदपुरा की गली नंबर दो निवासी हरमीत भाटिया उर्फ मिंटू उसके पिता कुलवंत सिंह और मां सुरिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुमनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात हरमीत भाटिया, उसकी मां और पिता से हुई थी। उन्होंने बताया था कि अकाली दल के वर्कर है और उपर तक पहुंच रखते है। उन्होंने कुछ समय पहले उनका नीला कार्ड बनवाने की बात कही थी। चुनाव से दो दिन पहले उक्त तीनों ने उन्हे कहा था कि वह शिअद को वोट करे। क्योकि उनके रहम करम से ही उनका नीला कार्ड बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, हालांकि अभी तक उसका नीला कार्ड नही बना था। उन्होंने उक्त आरोपियों को बताया कि उनका नीला कार्ड नही बना है और वह अपनी मर्जी से किसी भी पार्टी को वोट डाल सकती है। चुनाव समाप्त होने के बाद पांच फरवरी को उक्त तीनों आरोपियों ने सुमनजीत कौर को अपने घर बुलाया था। उस दौरान सुमनजीत अपने पति, जेठ और ससुर को लेकर आरोपियों के घर पहुंच गई।


वहीं तीनों आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के सामने सुमनजीत कौर को जलील किया। सुमनजीत ने पुलिस को बताया कि वह उन शब्दों को बयान नही सकती, जो तीनों आरोपियों ने परिवार के सामने उसके लिए इस्तेमाल किए। इसके बाद वह घर पहुंची और खुद को कमरे मे बंद कर दिया। मौका पाकर सुमनजीत कौर ने जहरीली दवा निगल ली। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed