{"_id":"581dbf6e4f1c1bab31438f14","slug":"lady-burnt-alive-husband-brother-wife-in-jalandhar-punishment-of-life-imprisonment-by-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली सा विवाद और देवरानी ने जिंदा जला दी जेठानी, अब मिली ये सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली सा विवाद और देवरानी ने जिंदा जला दी जेठानी, अब मिली ये सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 05 Nov 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
कंज्यूमर कोर्ट
किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो देवरानी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने जेठानी को जिंदा जला दिया। अब उसे सजा सुनाई गई है। उसकी सारी उम्र अब जेल में कटेगी। साथ ही उसे 10 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। घटना पंजाब के जालंधर की है।
सितंबर 2013 की बात है, गांव महिवाल माहला लोहियां में घरेलू विवाद के चलते जेठानी पर डीजल डालकर आग लगा दी थी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

तीन साल बाद मामले में सुनाई गई सजा
court shimla
मृतका के पति की शिकायत पर थाना लोहियां में आरोपी देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तीन साल बाद आज आरोपी देवरानी को एडिशनल सेशन जज कुरनेश कुमार की अदालत ने उम्रकैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
मृतका की पहचान अमरजीत कौर के रूप में हुई, वहीं आरोपी महिला का नाम दीदार सिंह उर्फ दारा की पत्नी मंजीत कौर बताया जा रहा है। दोनों संयुक्त परिवार में रहती थीं। जब मंजीत ने उसे आग लगाई, जब अमरजीत सब्जी बनाने की तैयारी कर रही थी।