फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Farmer Ate poison at Kundli Border In Sonipat

कुंडली बॉर्डर पर किसान ने खाया जहर, बरनाला में आंदोलन से लौटे किसान ने की खुदकुशी

Tue, 12 Jan 2021 01:45 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बरनाला
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बरनाला Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmer Ate poison at Kundli Border In Sonipat
बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन किसान। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर सोमवार देर शाम को एक किसान ने जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने किसान का उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुंडली थाना पुलिस के साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है। 

विज्ञापन


सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे धरनास्थल पर एक किसान के जहर खा लिया। किसान ने मुख्य मंच के पास जाकर जहर निगल लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिस पर आईटी सेल के सदस्यों ने किसान की हालत बिगड़ी देखी तो अन्य किसानों को अवगत कराया। किसान की पहचान पंजाब के लुधियाना के गांव सरथला निवासी लाभ सिंह (49) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वह कई दिन से धरना स्थल पर ही थे। इसकी सूचना किसान नेताओं और पुलिस को दी गई। लाभ सिंह को तुरंत एंबुलेंस से बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जहर खाने के चलते किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। कुंडली थाना व सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल में पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी इस बारे में बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर तीसरे किसान ने निगला जहर 

कुंडली धरना स्थल पर अब तक तीन किसान जहर खा चुके हैं। जिसमें नौ जनवरी को अमरिंदर की मौत हो गई थी। वहीं पंजाब के जिला तरनतारन के गांव पटलपाई के किसान निरंजन (65) ने 21 दिसंबर को दोपहर को धरना स्थल पर सल्फास खा लिया था। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाकर बचा लिया था। अब लाभ सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार दिया जा रहा।

दिल्ली आंदोलन से लौटे किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
उधर, पंजाब के बरनाला में दिल्ली धरने से लौटे भारती किसान यूनियन डकौंदा के नेता किसान निर्मल सिंह (45) निवासी धौला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि निर्मल सिंह 15 दिनों से दिल्ली धरने में राशन लेकर जा रहे थे। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के ब्लॉक प्रधान कुलदीप सिंह धौला एवं धौला इकाई के प्रधान गुरजंट सिंह व बलदेव सिंह ने बताया कि एक तरफ वह कर्ज से तो दूसरी तरफ कृषि कानूनों से परेशान था। 

किसान नेताओं ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो नाबालिग बच्चे छोड़कर गया है। किसान नेताओं ने मृतक के परिवार को 10 लाख मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। साथ ही उसका पांच लाख का कर्ज माफ करने की अपील भी की। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना रूडेके कलां के थाना प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है। उन्होंने मामले के समाधान के लिए तहसीलदार तपा की ड्यूटी लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed