फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   killing girlfriend to push into canal

नहर में धक्का देकर कर दी प्रेमिका की हत्या

Tue, 17 Jun 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 17 Jun 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
killing girlfriend to push into canal

धर्मकोट के पास एक गांव में युवक ने अपनी प्रेमिका को नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी और मृतका दोनों विवाहित हैं। थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से फरार है।

विज्ञापन


थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी का विवाह करीब 10 साल पहले लुधियाना में हुआ था।
विज्ञापन


उसकी बेटी के जगरूप सिंह गांव तेहाड़ा से संबंध थे। सोमवार देर शाम को जगरूप सिंह उर्फ रूपा उसकी बेटी को मोगा में बाइक पर एक डॉक्टर से इलाज करवाने के बहाने लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद जगरूप सिंह ने उनकी बेटी को धर्मकोट के पास के गांव की नहर में धक्का दे दिया और वहां से भाग गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे भागते हुए देख लिया था। देर शाम नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान पर जगरूप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed