फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapped wife, husband get threatening calls, mohali crime

मोहाली: पत्नी अगवा, पति को मिल रही जाने से मारने की धमकियां

Tue, 03 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 03 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped wife, husband get threatening calls, mohali crime
- फोटो : Demo Pic
गांव बड़माजरा निवासी मनोज प्रसाद की पत्नी को संदिग्ध परिस्थितियों में किसी ने अगवा कर लिया है। आरोपी उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में बलौंगी थाने में अपहरण की शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस ने मामले को हलके में लेते हुए लापता की शिकायत बना दिया। जबकि पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी को अगवा करने वाले आरोपी का नाम राजेश है। साथ ही उससे 50 हजार रुपये की फिरौती मांग रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के बाद पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी फोन पर जान से मारने के मैसेज व धमकियां भेज रहा है। उसे सबूत के रूप में बलौंगी पुलिस के समक्ष पेश किया। फिर भी पुलिस ने उसकी पत्नी को तलाश कर लाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। बलौंगी पुलिस की तरफ से गलत कार्रवाई किए जाने पर मनोज ने एसएसपी को शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन

मनोज कुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है।

वह बड़माजरा कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। चार अक्तूबर को वह काम पर गया था। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक चलाने वाला राजेश उसकी पत्नी को अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। मनोज ने बताया कि राजेश दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। उसने उस पर हमला कर अपनी जान बचाई है। उसने बताया कि उसने इस संबंध में बलौंगी थाने में अपहरण की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदा की शिकायत बना दी। उन्होंने कहा कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन पुलिस मामले को हलके में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed