फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapped property dealer freed from Saharanpur after encounter

मुठभेड़ के बाद अपहृत प्रापर्टी डीलर को सहारनपुर से छुड़वाया, मांगी थी एक करोड़ की फिरौती

Wed, 06 Mar 2019 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped property dealer freed from Saharanpur after encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बनूड़ के तेपला रोड से 28 फरवरी को अपहृत जीरकपुर के प्रापर्टी डीलर संपूरन सिंह को पटियाला पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के साथ मुठभेड़ के बाद सही सलामत बरामद कर लिया। फायरिंग में एक आरोपी बैलिस्टर उर्फ भाना पुत्र फारजू निवासी हमजगढ़ पुलिस स्टेशन गांगू यूपी घायल हो गया। जबकि उसका साथी मुस्तगीन फरार हो गया। 

विज्ञापन


इस मामले में चार आरोपियों नदीम निवासी गांव अमजागढ़ पुलिस स्टेशन गांगू यूपी, इरशाद निवासी फरकपुर नामादा पुलिस स्टेशन फतेहपुर यूपी, विकास कुमार उर्फ बंटी निवासी गांव तापला जिला पटियाला और सुभाष चंद निवासी गांव तापला को पटियाला पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन्हीं की निशानदेही पर सहारनपुर के गांव कलसी में छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुभाष संपूरन सिंह का जानकार था और पैसा वसूलने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 28 फरवरी को जीरकपुर का एक प्रापर्टी डीलर संपूरन सिंह बनूड़ के तापला रोड से अपहृत हो गया था। एक मार्च को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने अगवा करने के चार दिन बाद चार मार्च को सुबह प्रापर्टी डीलर के परिवार वालों को फोन कर एक करोड़ की फिरौती की मांग की थी। घटना के बाद से पटियाला पुलिस की ओर से टीमें बनाकर दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में प्रापर्टी डीलर की तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी की निगरानी में एसपी (जांच) हरमीत सिंह हुंदल और इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ पटियाला की टीम को प्रापर्टी डीलर के यूपी में जिला सहारनपुर के गांव कलसी में होने की सूचना मिली। पटियाला पुलिस प्रापर्टी डीलर की तलाश में सहारनपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक आरोपी बैलिस्टर उर्फ भाना पुत्र फारजू निवासी हमजगढ़ पुलिस स्टेशन गांगू यूपी घायल हो गया। उसका एक साथी मुस्तगीन फरार होने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed