{"_id":"43b647d4e8750ebf59c667e7a1d348f7","slug":"kidnap-of-minor-girl-and-sold-into-greed-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लालच में नाबालिग लड़की को यूपी में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लालच में नाबालिग लड़की को यूपी में बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
गांव सुडंरा से एक नाबालिग लड़की को पैसों के लालच में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किडनैप करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
जांच में पुलिस ने पड़ोस की महिला पर लड़की को बेचने का शक जताया है। अब पुलिस महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि गांव सुडंरा में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले लड़की के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 दिन पहले उसकी 16 वर्ष की नाबालिग बहन घर से खेत में शौच के लिए गई थी। लेकिन वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि भट्ठे पर ही काम करने वाली लड़की की पड़ोसी महिला ने उसे किडनैप करके उत्तर प्रदेश में कहीं बेच दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से महिला फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। लड़की की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।