फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap, gang rape and brurtally murder of teenager girl in sonipat

परिवार के सामने बेटी उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप के बाद हत्या

Fri, 23 Oct 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत, राई(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत, राई(हरियाणा) Updated Fri, 23 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
kidnap, gang rape and brurtally murder of teenager girl in sonipat

परिवार के साथ घर जा रही 14 साल की किशोरी को सबके सामने उठा ले गए दरिंदे और गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हरियाणा के सोनीपत/राई में उस समय घटी जब दिल्ली से रावण दहन देखकर किशोरी परिवार के साथ वापस आ रही थी।

विज्ञापन


ऑटो सवार पांच युवकों ने बृहस्पतिवार शाम को  जांटी मार्ग से उसका अपहरण कर गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नहर किनारे गड्ढे में दबाया गया शव बरामद कर पांच में से चार दरिंदों को काबू कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के गाजीपुर जिले का एक परिवार आठ साल से थाना कुंडली क्षेत्र में रहता आ रहा है। इस परिवार के लोग बृहस्पतिवार को आजादपुर, दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए गए थे। वापस आते समय अंधेरा हो गया था। पूरा परिवार कुंडली बार्डर से पैदल ही घर जाने लगा लेकिन परिवार की 14 वर्षीय किशोरी और उसका भाई साइकिल पर घर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि ऑटो सवार कुछ युवक साइकिल के पास आए और किशोरी के भाई के सिर में डंडे से वार किया, चोट लगने से घायल होकर युवती का भाई वहीं गिर गया। इसके बाद युवक किशोरी को ऑटो में डालकर भागने लगे।

पीछे से आ रहे परिवार वालों ने अपहरण होता देखा तो किशोरी की मां ने ऑटो का पीछा भी किया, लेकिन बेटी को बचा नहीं सकी। परिवार वालों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस भी किशोरी को खोज नहीं सकी।

गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को जमीन में दबा दिया, 4 गिरफ्तार

kidnap, gang rape and brurtally murder of teenager girl in sonipat

किशोरी की खोज में जुटी पुलिस को पता चला कि अपहरणकर्ताओं में से दो युवक संदीप कुमार और नितिन पीड़ितों के घर के पास ही रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस रात में उन तक नहीं पहुंच सकी। सुबह पुलिस ने नितिन को काबू कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसने अपने दोस्त संदीप, प्रवीण, करण और दीपक के साथ युवती को अगवा किया था। इसके बाद वे किशोरी को गांव अटेरना की तरफ ले गए थे। वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और सिर में वार किया।

इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नहर किनारे मिट्टी के ढेर में दबा दिया। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्रवीण, दीपक व करण को भी गिरफ्तार कर लिया। सुबह पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी का शव बरामद किया। इसके बाद शव को शुक्रवार दोपहर तक सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार चारों आरोपियों को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, पांचवें आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रशासन ने लगाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिला मजिस्ट्रेट राजीव रतन ने इस मामले में क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, राई रामसिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रामसिंह पूरे क्षेत्र और मामले की छानबीन पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed