फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur's former Sarpanch shot himself in mohali

इनोवा में मिला पूर्व सरपंच का शव, सिर पर लगी दो गोलियां, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 18 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Wed, 18 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur's former Sarpanch shot himself in mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
 गांव करतापुर के पूर्व सरपंच व प्रॉपर्टी कारोबारी हरनेक सिंह (52) द्वारा संदिग्ध हालात में पड़ोल के पास आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कार में अपनी रिवाल्वर से दो गोलियां कनपट्टी पर चलाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों में इकबाल सिंह संधू निवासी मोहाली, बंत सिंह व उसके दो बेटे हरनेक सिंह, बहादुर सिंह और हरमीत सिंह करतारपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हरनेक सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी इकबाल सिंह संधू ने उसके पति से जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये लिए थे, जो वह वापस दे नहीं रहा था। इकबाल संधू ने बंत सिंह की कुछ जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब उसके पति आरोपी से पैसे मांगते थे तो वह उन्हें जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां देते थे। इस कारण उसके पति काफी परेशान थे। इस कारण ही उसके पति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। अब सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को काबू करने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी।

ऐसे लगा पुलिस को मृतक का पता 
एक राहगीर ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में इनोवा कार (पीबी 65 डब्लू 0006) की लाइटें जलती हुई देखी। उसने पास जाकर देखा तो उसमें एक व्यक्ति का खून से सना हुआ शव पड़ा था। तुरंत राहगीर ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और उसकी आईडी बरामद की।  


घरवालों ने लापता होने की लिखाई थी शिकायत 
हरनेक सिंह प्रॉपर्टी का काम करते थे। वह रविवार को घर से अपनी इनोवा कार से निकले थे, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने पुलिस स्टेशन में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed