फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalyani appeared in special CBI court in Sippy Sidhu murder case

चंडीगढ़: सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में CBI की विशेष अदालत में पेश हुई कल्याणी, 22 फरवरी की मिली अगली तारीख

Thu, 09 Feb 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 10:16 PM IST
सार

अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कल्याणी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। गुरुवार को वकील ने अगली तारीख मांगी। कल्याणी सिंह को सितंबर 2022 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

विज्ञापन
Kalyani appeared in special CBI court in Sippy Sidhu murder case
कल्याणी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील और राष्ट्रीय निशानेबाज सिप्पी सिद्धू की हत्या में आरोपी कल्याणी सिंह गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुई। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कल्याणी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। सुनवाई के दौरान कल्याणी के वकील सरतेज सिंह नरुला ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख की मांग की, जिस पर अदालत ने अगली तारीख 22 फरवरी दी है।

विज्ञापन


कल्याणी के वकील ने कहा कि मामले में निचली अदालत ने उनकी उस मांग को मंजूर कर लिया था, जिसमें अनट्रेस रिपोर्ट और सीआरपीसी 173 के तहत दायर रिपोर्ट को मर्ज करने की मांग की गई थी, हालांकि उन रिपोर्ट्स से जुड़े दस्तावेज बचाव पक्ष को नहीं दिए गए। उनका कहना है कि वह अब हाईकोर्ट जाएंगे। क्योंकि अभी तक उन्हें इस केस की प्राथमिक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे पहले यह केस सीबीआई की निचली अदालत में चल रहा था।
विज्ञापन


बीते हफ्ते मामला ट्रांसफर होकर विशेष अदालत में आ गया था। सीबीआई की विशेष अदालत में गुरुवार को इस मामले की पहली सुनवाई हुई। बता दें कि सिप्पी सिद्धू की साल 2015 में सेक्टर-27 के पार्क में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले की जांच पहले पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने हत्या के छह साल बाद 15 जून 2022 को मुख्य आरोपी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया था। कल्याणी सिंह को सितंबर 2022 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed