{"_id":"58557de34f1c1b686f64da00","slug":"kalagram-road-accident-near-point-light-passerby-killed-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास सड़क हादसा, राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास सड़क हादसा, राहगीर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सेक्टर 30 निवासी अशोक कुमार (40) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा कलाग्राम लाइट प्वाइंट केपास हुआ। किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की खबर दी। मौकेपर पहुंची पीसीआर अशोक को पीजीआई लेकर गई। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमिंद्र सिंह ने बताया कि अशोक कैटरिंग का काम करता था। मनीमाजरा से काम खत्म कर एक्टिवा पर घर लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि अशोक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। घटनास्थल से अशोक का टूटा हुआ हेल्मेट भी बरामद हुआ है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इसके अलावा शुक्रवार शाम को हुए एक अन्य सड़क हादसे में सेक्टर 29-30 डिवाडिंग रोड पर सड़क पार कर रही महिला को कार चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल बीना रावत सेक्टर 29 की रहने वाली हैं। राहगीरों ने बीना को जीएमसीएच 32 पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला हादसे के बाद से ही कोमा में है। महिला के पति गजपाल रावत ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।