फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kaithal police freed nine hostages from Kolkata

Haryana: विदेश भेजने के नाम पर बनाया बंधक, कोलकाता से नौ को कराया गया मुक्त, सरगना सुनील केजरीवाल की तलाश

Sun, 27 Nov 2022 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 12:19 AM IST
सार

गिरोह के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब कैथल पुलिस मुख्य आरोपी सुनील केजरीवाल की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। एसपी मकसूद अहमद के अनुसार, इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। साथ ही संबंधित एजेंसियों को सूचित किया जाएगा, ताकि मुख्य आरोपी विदेश न भाग सके। 

विज्ञापन
Kaithal police freed nine hostages from Kolkata
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर कोलकाता में बंधक बनाकर वसूली करने वाले गिरोह से कैथल पुलिस ने नौ युवक-युवतियों को मुक्त कराया है। इनमें आठ नेपाल व एक गुजरात का है। गिरोह के आठ गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है। सरगना मुंबई निवासी सुनील केजरीवाल फरार हो गया। कोलकाता में की गई कार्रवाई के बाद धरे गए आरोपियों और उनके चंगुल से मुक्त कराए गए युवक-युवतियों को लेकर शुक्रवार रात पुलिस की टीम कैथल पहुंची। 

विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को पत्रकारवार्ता में एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया। इससे पहले कोलकाता में बंधक बनाए गए गुजरात के एक युवक को कैथल पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। बंधक बनाए गए नेपाली युवकों से अब तक आरोपियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की थी। इसके बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया गया था। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी इनके साथ मारपीट करते थे और परिजनों को फोन करवा झूठी सूचना देने को कहते थे कि उनके बच्चे विदेश जा चुके हैं। इसके बाद परिजन और राशि दे देते थे। 
विज्ञापन

 
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज, जारी करवाएंगे रेड कार्नर नोटिस
गिरोह के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब कैथल पुलिस मुख्य आरोपी सुनील केजरीवाल की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। एसपी मकसूद अहमद के अनुसार, इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। साथ ही संबंधित एजेंसियों को सूचित किया जाएगा, ताकि मुख्य आरोपी विदेश न भाग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल के बाकल निवासी विक्रम को कनाडा भेजने के नाम पर कोलकाता में बंधक बनाया था। कैथल पुलिस ने 10 दिन पहले मुंबई में छापा मारकर गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें लेकर कैथल पुलिस आठ दिन पहले कोलकाता गई थी। इस दौरान जहां विक्रम को बंधक बनाया था, मिनर्वा पार्क के निकट स्थित उस ठिकाने पर ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने डायमंड पार्क कोलकाता के निकट छापा मारा और गिरोह के आठ गुर्गों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ बंधक बनाए गए नेपाल के छह युवक और दो युवतियों व गुजरात के अंकित को मुक्त करवाया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed