फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kabbadi died in police custody in Fazilka of Punjab

फाजिल्का: पुलिस हिरासत में कबाड़ी की मौत, परिजनों ने धरना लगाया, कहा- पिटाई से गई है जान

Sun, 06 Mar 2022 07:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 07:43 PM IST
सार

पंजाब के फाजिल्का में पुलिस हिरासत में कबाड़ी की मौत से हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। परिवार वालों ने धरना प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की। 

विज्ञापन
Kabbadi died in police custody in Fazilka of Punjab
धरना देता पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फाजिल्का थाना सदर में बंद एक कबाड़ी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के टॉर्चर के चलते केवल कृष्ण की मौत हुई है। पुलिस ने लगभग आठ किलो सरिया चोरी के आरोप में केवल को उसकी दुकान से उठाया था। थाना सदर में लाकर उसके साथ मारपीट की गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मंडी लाधुका बस स्टैंड के नजदीक धरना लगा इंसाफ मांगा।

विज्ञापन


मृतक केवल कृष्ण के बेटे राहुल वधवा ने बताया कि शनिवार देर शाम मंडी लाधूका में बनी चौकी से पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर पहुंचे। जिन्होंने कुछ ही दिन पहले चोरी लगभग आठ किलो लोहे को लेकर पिता से पूछताछ की। उनके पिता ने कहा कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखा देते हैं, जिससे लोहा बेचने आए व्यक्ति का पता चल जाएगा। 
विज्ञापन


परंतु पुलिस केवल कृष्ण को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इसके बाद पिता को सदर थाना भेज दिया। जब उन्होंने पुलिस मुलाजिमों से पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें फरीदकोट ले जाया गया है। वह फरीदकोट पहुंचे तो वहां केवल कृष्ण नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में पहुंचे डीएसपी
पुलिस स्टेशन मंडी लाधुका और डीएसपी जसबीर सिंह को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। जब वह फिर से फाजिल्का पहुंचे तो पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। धरने में पहुंचे डीएसपी जसबीर सिंह पन्नु का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed