{"_id":"2a8cc4746219018eb2b92848000a6eee","slug":"jyoti-murder-case-accused-mla-ramkumar-doing-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की कंपनी के दो टिप्पर अवैध माइनिंग करते पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की कंपनी के दो टिप्पर अवैध माइनिंग करते पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के दून के विधायक रामकुमार की कंपनी के दो टिप्पर अवैध माइनिंग करते हुए पकड़े गए। पिंजौर के मड़ावाला इलाके में बुधवार तड़के एसीपी जगतार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दोनों टिप्पर कब्जे में लिए।
विज्ञापन
अवैध माइनिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरटीए एवं माइनिंग ऑफिसर को भी बुला लिया। आरटीए और माइनिंग ऑफिसर की तरफ 88 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। उल्लेखनीय है कि विधायक रामकुमार चौधरी चर्चित ज्योति मर्डर केस में मुख्य आरोपी थे, जिन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था।
विज्ञापन
लापरवाह पुलिस कर्मियों की जांच एक साल से ठंडे बस्ते में
ज्योति मर्डर की तफ्तीश में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही डिपार्टमेंटल इंक्वायरी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। मामले में एएसआई सुरिंदर और जयसिंह के खिलाफ पिछले वर्ष विभागीय जांच के आदेश हुए थे, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
मामले में दो एएसआई सहित पांच अन्य अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे थे। जांच में कमी के चलते आरोपी बरी हो गए थे। डीसीपी हामिद अख्तर के मुताबिक, विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।