ज्योति मर्डर: बचाव पक्ष के 5 गवाहों के बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में वीरवार को बचाव पक्ष की ओर से पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी धर्मपाल की पत्नी और पड़ोसियों सहित कुल पांच गवाहों ने एडिशनल सेशन जज रूपम सिंह की अदालत में अपने बयान में कहा कि धर्मपाल के घर से किसी तरह की रिकवरी को गलत बताया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
ज्योति हत्याकांड में 12 आरोपियों में विधायक रामकुमार के भतीजा धर्मपाल का भी नाम शामिल हैं। वीरवार को बचाव पक्ष की ओर से पेश गवाह गुरुचरण (पड़ोसी) ने कहा कि वह धर्मपाल के पड़ोस में रहता है। इसलिए उसे पता है कि धर्मपाल के घर पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा और न ही कोई रिकवरी हुई है। एक और पड़ोसी गुरुचरण पुत्र करम चंद ने भी अपने बयान में यही बातें कहीं।
विधायक रामकुमार चौधरी का भतीजा है धर्मपाल
वहीं, धर्मपाल की पत्नी ने भी अपने घर से मोबाइल की रिकवरी की बात से इनकार किया। चौथे गवाह फोटोग्राफर रामलाल ने धर्मपाल के कमरे के जो दो फोटोग्राफ पेश किए गए थे और पुलिस की चार्जशीट में जिस जगह का हवाला व साइट प्लान में जो ब्योरा दिया गया है, उसे गलत बताया। बचाव पक्ष ने कहा कि इससे यह बात स्पष्ट है कि पुलिस वहां पहुंची ही नहीं।
पांचवें गवाह प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि वह रामकुमार के नंबर पर फोन करते थे, लेकिन वह ड्राइवर सतपाल के पास होता है। ज्योति की हत्या के दिन भी उन्होंने उस नंबर पर रात करीब एक बजे कॉल की थी, जिसे सतपाल ने रिसीव किया था।