फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   justice: 10 years imprisonment for repist

नाबालिग से दुराचार में युवक को 10 साल कैद

Mon, 25 Jan 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
justice: 10 years imprisonment for repist

नौवीं की छात्रा से दुराचार के मामले में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायालय ने कॉलोनी नंबर-4 निवासी आरोपी अजित को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 33 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


दोषी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और कई वर्षों से यहीं रह रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अजित के खिलाफ दुराचार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट-4 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


19 सितंबर, 2014 को दर्ज केस के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता घर में अकेली थी। सुबह में वह घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अजित ने उसका मुंह बंद कर जबरन उसे अपने घर ले गया। आरोप के अनुसार वहां उसने पीड़िता के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी। शाम को जब उसके परिजन घर पहुंचे तो उसने अपनी मां को वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दी।


वहीं केस के ट्रायल के दौरान पीड़िता ने अदालत में आरोपी को पहचानने से इंकार कर दिया था। वहीं उसकी मां ने भी पुलिस को ऐसी कोई शिकायत देने से इंकार किया था, लेकिन कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोषी पर आरोप तय किए थे और केस का ट्रायल शुरू करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed