फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers caught two miscreants who were fleeing after snatching a mobile phone.

Jaunpur News: मोबाइल लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught two miscreants who were fleeing after snatching a mobile phone.
बरसठी। भन्नौर बाजार में सामान खरीदने जा रहे पल्टूपुर गांव निवासी रामसमुझ यादव का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि 24 अगस्त की शाम करीब चार बजे वे साइकिल से भन्नौर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। वह जैसे ही बसुही पुल पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने धक्का देकर उसे साइकिल से गिरा दिया और उसका ओप्पो मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद गांव के वकील शर्मा, दर्शित यादव, हरेंद्र यादव आदि ने घेरेबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों का नाम राय साहब निवासी डाढ़ा परियत, रसुलहा और ललित कुमार निवासी बरमदेवा मड़ियाहूं है। तलाशी के दौरान उनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed