{"_id":"6a8dde6518a0650d55040444","slug":"youth-beaten-to-death-with-a-brick-after-opposing-a-criminal-act-firozabad-news-c-169-1-mt11005-183078-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कुकर्म के विरोध पर की थी ईंट से कूचकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कुकर्म के विरोध पर की थी ईंट से कूचकर युवक की हत्या
Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड स्थित नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान में 20 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम की हत्यारोपी लोडर चालक आकाश से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एत्मादपुर निवासी युवक 22 अगस्त की रात ननिहाल हलपुरा (रामगढ़) जाने के लिए निकला था। वाहन न मिलने पर उसने नगला गुलरिया निवासी आकाश का लोडर ई-रिक्शा बुक किया। दोनों ने पहले शराब पी। आकाश उसे झांसा लेकर नगला गुलरिया स्थित एक सुनसान व निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां आकाश ने युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास किया। युवक के विरोध पर आकाश ने पास में पड़ी ईंट से उसके सिर और नाजुक अंग पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। उसकी मौत होने पर नग्न अवस्था में शव छोड़कर भाग गया।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आकाश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार रात को आरोपी को सांती रोड पर घेराबंदी कर ली। उसने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इस पर आरोपी आकाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे मृतक का लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त लोडर ई-रिक्शा और अवैध तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
घायल आरोपी आकाश ने पुलिस को बताया कि मकान के अंदर पहुंचकर उसने गर्मी का बहाना बनाकर पहले युवक के कपड़े उतरवाए। बाद में उसके साथ कुकर्म का प्रयास करने लगा। मगर युवक ने इसका कड़ा विरोध किया। खुद को बचाकर बाहर की ओर भागने लगा। उसे डर लगा कि वह बाहर जाकर उसकी हरकत की शिकायत कर देगा जिससे समाज में उसकी भारी बदनामी होगी। इसी बदनामी के खौफ में आकर उसने कमल को पकड़ लिया और पास में पड़ी ईंटों से उसके सिर और नाजुक अंगों पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।