फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Body of e-rickshaw driver found near Wajidpur railway line

Firozabad News: वाजिदपुर रेलवे लाइन किनारे मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver found near Wajidpur railway line
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के वाजिदपुर रेलवे लाइन किनारे खंभा संख्या 708/41 के पास मंगलवार को अलीगढ़ निवासी 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मटरु सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मोहित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव के पास सल्फास की पुड़िया, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, शराब के पाउच, शर्ट और गमछा मिलने से प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान कल्याणपुर भागीरथपुर थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ निवासी मटरु सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई जगदीश ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था तथा अपने पीछे पत्नी नेकसेदेवी व चार बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed