फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   job in police and bank service by fake certificates, disclosure

फर्जी सर्टिफिकेट से पुलिस और बैंक में नौकरी, खुलासा

Mon, 16 Mar 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 16 Mar 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
job in police and bank service by fake certificates, disclosure

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में दस्तावेजों की वेरिफिकेशन में दो लोग ऐसे सामने आए हैं। जिन्होंने जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक व पंजाब पुलिस में नौकरी हासिल की थी। बोर्ड ने इस संबंध में रिपोर्ट विभागों को भेज दी है।

विज्ञापन


साथ ही उक्त व्यक्तियों को रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है। यह लोग दोबारा किसी को अपना शिकार न बना सकें। इसलिए बोर्ड ने सारा ब्योरा वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को तीन महीने में सैकड़ों सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे। यह विभिन्न विभागों से संबंधित थे। इसी बीच जिला होशियारपुर के थाना बुलेवाल के सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति का 8वीं और दसवीं का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


8वीं का सर्टिफिकेट 2009 का बना था। जो कि जांच में सही पाया। जबकि 10वीं का सर्टिफिकेट जो कि साल 2011 का बना था। उसका बोर्ड के रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया।

जम्मू कश्मीर बैंक में जॉब कर रहा था आरोपी

job in police and bank service by fake certificates, disclosure

इसके बाद बोर्ड ने उक्त व्यक्ति को रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया। साथ ही संबंधित थाने को सूचित कर दिया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बैंक से प्रेम कुमार नाम के व्यक्ति का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचा था। यह सर्टिफिकेट 12वीं का था।

बोर्ड की जांच में सर्टिफिकेट फर्जी निकला है। बोर्ड ने इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर बैंक को अगली कार्रवाई के लिए भेज दी है। कोई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सर्टिफिकेट्स की वेरिफिकेशन के लिए विशेष नियम बनाए हैं।

नियमों के तहत कोई व्यक्ति अपने स्तर पर सर्टिफिकेट्स की वेरिफिकेशन नहीं करा सकता है। बल्कि संस्थान, फर्म, आर्म्ड फोर्स सहित विभिन्न विभागों से आने वाले असल दस्तावेजों की बोर्ड वेरिफिकेशन करता है। बोर्ड ने हर सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन के लिए छह सौ रुपये की फीस निश्चित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed