फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jewelry of rupees 1 crore stolen from rajdhani express, arrested

राजधानी से चुराए एक करोड़ के जेवर, देखिए तेवर

Fri, 03 Apr 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 03 Apr 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
jewelry of rupees 1 crore stolen from rajdhani express, arrested

राजधानी एक्सप्रेस में फरीदाबाद के व्यापारी की पत्नी से एक करोड़ की ज्वेलरी और एक लाख की नगदी लूटने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान कुलबीर सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इस अभियान में झांसी और मोहाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आरोपी को बुधवार को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। इसके बाद आरोपी को झांसी पुलिस ने गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक झांसी पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपियों को दिल्ली से काबू किया था। पूछताछ और आरोपी की फोन कॉल लोकेशन के बाद पुलिस ने मोहाली में दबिश दी थी। आरोपी सेक्टर-68 में एक किराए के घर में शाही तरीके से रह रहा था। जांच में पता चला है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही यहां शहर में रहने वाले आए था। आरोपी से डॉयमंड की एक घड़ी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि 24 फरवरी को राजधानी एक्सप्रेस सिकंदराबाद से निजामुद्दीन जा रही थी। गाड़ी में फरीदाबाद के सेक्टर-945/15 निवासी व्यापारी विमल कुमार जाखौदिया की पत्नी प्रेमलता के साथ भोपाल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच वह डाउन राजधानी के फर्स्ट एसी कोच एच वन में सवार होकर निजामुद्दीन लौट रहे थे।

रात एक बजे के करीब जब ट्रेन झांसी पहुंची तो आरोपी पर्स चोरी करके नीचे उतर गया। जब उनकी नींद खुली, तब पर्स चोरी होने का पता चला। पर्स में हीरे की दो चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, हीरे के कान के छह बूंदे, हीरे का एक कड़ा, हीरे का गले का पेंडल, हीरा चकोर, घड़ी व एक लाख रुपये नगद थे।

अच्छे घर का है, महंगे शौक और नशे ने बनाया चोर

jewelry of rupees 1 crore stolen from rajdhani express, arrested

पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी शातिर था। उसने लुधियाना और अमृतसर में कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। दोनों ही जगह पर उस पर केस दर्ज हैं।

वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अच्छे घर से संबंध रखता है। वह नशे का आदी है, जबकि उसके महंगे शौक हैं। इसी चक्कर में वह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलबीर सिंह ने दो शादियां कर रखी हैं। दोनों पत्नियों से उसे बच्चे हैं।

ऐसे लगा गिरोह का पता

पुलिस के मुताबिक जब आरोपी ने गाड़ी से गहने चुराए थे। उसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ उन्हें दिल्ली स्थित करोलबाग मार्केट में बेचने के लिए गया था। इसी बीच पुलिस को उनकी सूचना मिली थी। तभी पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया था। उनसे बीस लाख के डायमंड के गहने बरामद किए गए थे। जबकि मुख्य आरोपी भागने में कामयाब रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed