{"_id":"57f2a6c44f1c1b8c3226fb6e","slug":"jewellery-shop-theft-leaving-artificial-jewellery-sector-41-jewellery-shop-theft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप में चोरी, आर्टिफिशियल छोड़ असली ज्वेलरी ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी शॉप में चोरी, आर्टिफिशियल छोड़ असली ज्वेलरी ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला और दो लोग नकली छोड़कर असली ज्वैलरी लेकर फुर्र हो गए। करीब 3 लाख की चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 41 में बडेहरी गांव में स्थित एक ज्वेलरी शॉप से चोर देर रात लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
दुकानदार के मुताबिक चोर दुकान से करीब 3 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए 1 महिला और 2 लोग नजर आ रहे हैं। सेक्टर-41 निवासी रोबिंद्रा जना ने पुलिस को बताया कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरी में एक महिला व उसके 2 अन्य साथी शामिल थे।
मात्र 14 मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया गया। दुकानदार के अनुसार चोरों ने शॉप में रखी हुई आर्टिफिशियल ज्वेलरी नहीं चुराई। इससे पुलिस को लग रहा है कि लुटेरों को इस बात की पूरी तरह से जानकारी थी कि शॉप में असली आभूषण कहां है।

दो लोगों ने दिया पहरा
ज्वेलरी शॉप में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित के अनुसार चोर सोमवार तड़के 4 बजकर एक मिनट पर शॉप का शटर तोड़कर घुसे थे, जबकि एक महिला और अन्य व्यक्ति दुकान के बाहर ही खड़े रहे। दुकान के अंदर घुसा व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर 4 बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल गया।
चोर दुकान से करीब 25 हजार रुपये नगद और करीब 2.75 लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। दुकान का टूटा शटर देखकर पड़ोसी दुकानदार ने सुबह 6:30 बजे पड़ोसी ने रोबिंद्रा को सूचित किया। यह सुनते ही वे तुरंत शॉप पर पहुंचे तो देखा कि सामान चोरी था। इसके बाद रोबिंद्रा ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पाते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस और सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वारदात स्थल से आरोपियों के फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।