{"_id":"583b32124f1c1b6a2f088a0d","slug":"jbt-recruitment-scam-and-arrested-broker-nine-arrests-made-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी भर्ती घोटाला: एक और दलाल गिरफ्तार , अब तक हुई नौ गिरफ्तारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबीटी भर्ती घोटाला: एक और दलाल गिरफ्तार , अब तक हुई नौ गिरफ्तारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी भर्ती घोटाले में एसआईटी ने फरार चल रहे एक और दलाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने 30 जेबीटी और टीजीटी टीचरों के नाम बताए हैं जिनको उसने भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने सोनीपत निवासी रविंद्र बानियां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसने 30 टीजीटी और जेबीटी कैंडिडेट्स को सतिंद्र हुड्डा से मिलवाया था। पूछताछ में उसने बताया कि जेबीटी के लिए प्रत्येक कैंडिडेट से दस लाख और टीजीटी के लिए बारह लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि हर कैंडिडेट से उसे एक एक लाख रुपये कमीशन मिला था। वह सतिंदर हुड्डा के साथ कैंडिडेट्स को लेकर पेपर की तैयारी करवाने के लिए लखनऊ गया था। एसआईटी सोमवार को रविंद्र बानियां को जिला अदालत में पेश कर आरोपी का रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
रविंद्र बानियां की गिरफ्तारी के साथ एसआईटी इस मामले में अब तक चार टीचरों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसआईटी अब तक रविंद्र के अलावा बृजेंद्र नैन, सतिंदर हुड्डा, संपूर्ण सिंह, सचिन हुड्डा, नवीन मलिक, संदीप कुमार, देवेंदर और सुशीला रानी को गिरफ्तार कर चुकी है।