{"_id":"646dead07f7e25b2ab083335","slug":"jarnail-singh-shot-dead-in-amritsar-of-punjab-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा गया जनरैल सिंह: अमृतसर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारा गया जनरैल सिंह: अमृतसर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 24 May 2023 05:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 May 2023 05:57 PM IST
सार
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक बुधवार दोपहर जरनैल सिंह पर तीन नकाबपोशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जरनैल सिंह ने बचाव का प्रयास किया मगर हमलावरों ने बहुत तेजी से 20 से 25 गोली दागी। जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
अमृतसर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिले के ब्यास थाना क्षेत्र के गांव सठियाला में बुधवार की दोपहर गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह पर उस समय हमला किया जब वह तेल निकलवाने सरसों लेकर चक्की पर पहुंचा। इस दौरान जब वह चक्की से बाहर निकला तो अचानक वहां पहुंचे तीन नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हमलावरों ने 20 से 25 फायर किए। गैंगस्टर जरनैल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस इसे गैंगवार के साथ जोड़कर देख रही है। वहीं, एसएसपी (देहात) सतिंदर सिंह ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यूपी में मारे गए गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा का एक पुराना गुर्गा जरनैल सिंह सठियाला कॉलेज में विद्यार्थी यूनियन का प्रधान भी रह चुका है। करीब पांच साल पहले वह गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा के संपर्क में आया और इस गैंग का गुर्गा बन गया। इस गिरोह के गुर्गों का काम कारोबारियों, उद्योगपतियों और धनाढ्य लोगों से रंगदारी वसूल करना और अपहरण करना था।
इस गिरोह के सदस्य हथियार खरीदना और बेचने का धंधा भी करते थे। साल 2018 में गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि इस दौरान जरनैल सिंह के खिलाफ भी रंगदारी, फायरिंग करने और अवैध पिस्तौल बरामद होने के कई मामले दर्ज थे।
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक बुधवार दोपहर जरनैल सिंह पर तीन नकाबपोशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जरनैल सिंह ने बचाव का प्रयास किया मगर हमलावरों ने बहुत तेजी से 20 से 25 गोली दागी। जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।