फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Cash van robbery case, 2 accused arrested

जालंधर: कैश वैन से 1.18 करोड़ लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Sat, 11 Nov 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 11 Nov 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Cash van robbery case, 2 accused arrested
कैश वैन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को भोगपुर के निकट कैश वैन को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरोह में जीजा साला भी शामिल है और इस गिरोह का गठन हाल ही में कैश वैन को लूटने के लिए किया गया था। लूटा गया कैश फरार आरोपियों के पास है, जिनकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गयी है। 
विज्ञापन


वहीं घायल रंजीत सिंह की आंत में गोली लगी थी, जिसका शुक्रवार देर रात आप्रेशन कर लगी तीनों गोलियों को निकाल लिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उसको भी अस्पताल में कस्टडी में रखा गया है। वहीं सात सदस्यीय गिरोह में शामिल जसकरण सिंह को भी शनिवार बाद दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीआईजी जालंधर रेंज जसकरण सिंह, एसपी बलकार सिंह, डीएसपी सर्बजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि लूटपाट करने वाले गिरोह में सात सदस्य शामिल थे, जिनकी पहचान कर ली गयी है। गिरोह के एक सदस्य रंजीत सिंह को गोली लगी थी, उसने बाकी छह लुटेरों के नाम का खुलासा कर दिया। जिनकी पहचान सतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरदीप सिंह वासी नडाला थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला, सुखविंदर सिंह उर्फ निम्मा पुत्र बूटा सिंह वासी लखन खोले, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला, जसकरण उर्फ बाऊ पुत्र बलविंदर सिंह वासी हरचोवाल जिला गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मंगत राम, थाना भुल्लथ जिला कपूरथला, सुखदेव सिंह उर्फ सोनू पुत्र कशमीर सिंह वासी ढाला थाना भुल्लथ, जिला कपूरथला के हरदीप सिंह उर्फ दीपा वासी लखनकलां जिला कपूरथला के रूप में हुई। लुटेरों के नाम का खुलासा होने के बाद अलग अलग टीमों को रवाना किया गया और पुलिस ने एक आरोपी सकरण उर्फ बाऊ पुत्र बलविंदर सिंह वासी हरचोवाल जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed