फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   issuing red corner notice to nabha jail break accused Romi

नाभा जेल ब्रेक: आरोपी रोमी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी

Wed, 08 Mar 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 08 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
issuing red corner notice to nabha jail break accused Romi
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
नाभा जेल ब्रेक कांड में कंट्रोल रूम की भूमिका निभाने वाले सिंगापुर निवासी रोमी को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को लिखा है। एसएसपी एस भूपति ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


सिंगापुर में रहने वाला रोमी नाभा जेल में ही गैंगेस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों और विक्की गोंडर के संपर्क  में आया था। रोमी क्रेडिट कार्ड के जरिये जालसाजी करने के मामले में जेल में बंद था। जमानत के बाद भी रोमी इनके संपर्क में रहा और उसने ही इन सभी को सिंगापुर से पैसे भेजे। इसी पैसे से नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों ने हथियार खरीदे और 27 नवंबर को जेल तोड़कर फरार होने के बाद वह अपना सारा खर्च चलाते रहे।
विज्ञापन


जब ये लोग पटियाला जिले से हरियाणा में भागकर पहुंचे थे, तो इनको अंदाजा हो गया था कि हरियाणा में भी उनकी तलाश की जा रही है। इसके बाद ये सारे अलग-अलग हो गए, लेकिन सिंगापुर में रोमी के संपर्क में रहे। हर व्यक्ति ने एक-दूसरे के साथ कोई बात नहीं की, न ही अपना पता बताया। इनमें से हर कोई सिंगापुर में रोमी के साथ फोन पर संपर्क करता था और इसके बाद रोमी ही अगली जानकारी उसको देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed