फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international champion go to jail

इंटरनेशनल चैंपियन को 'शौक' ने पहुंचाया जेल

Sat, 13 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 13 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
international champion go to jail

इंटरनेशनल जूडो चैंपियन सिद्धार्थ को हथियारों का शौक महंगा पड़ गया। 32 बोर के अवैध पिस्तौल के साथ शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त के दौरान शुगर मिल के पास टीम ने शक के आधार पर सिद्धार्थ को रोका।

विज्ञापन


तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। खेड़ी सांपला निवासी सिद्धार्थ सांपला में एक अकादमी में पढ़ता है। पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह केवल शौक के लिए हथियार रखता था।
विज्ञापन


सिद्धार्थ जूडो व कराटे का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। उसने 2012 में भूटान और 2013 में नेपाल में हुई प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अदालत ने सिद्धार्थ को न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनारिया का युवक पिस्तौल समेत काबू
पुलिस ने शुक्रवार को ही एक और युवक विशाल निवासी सुनारिया कलां को अवैध पिस्तौल के साथ राधे-राधे पार्क के पास से गिरफ्तार किया। वर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने जब उसे रोका तो वह भागने लगा।


पकड़ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया है वह ग्रेजुएट है और खेती करता है। अदालत ने उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed