फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indri Pehowa Bus Accident at Pehowa Near kurukshetra

हरियाणाः इन्द्री से पेहोवा जा रही बस पलटी, छात्रा और महिला की मौत, 40 सवारियां गंभीर घायल

Thu, 27 Feb 2020 12:33 PM IST
खुशबू गोयल राजेश शांडिल्य, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य, कुरुक्षेत्र Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 27 Feb 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Indri Pehowa Bus Accident at Pehowa Near kurukshetra
बस पलटी, 40 सवारियां गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
जिला करनाल के इंद्री बस अड्डे से रवाना हुई तेज रफ्तार बस कुरुक्षेत्र में पिहोवा जाते समय ज्योतिसर के निकट ड्राइवर की लापरवाही की वजह से पलट गई। हादसे में छात्रा सहित एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्रियों के घायल हो गए। इनमें से 14 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए है। तीन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्रा मुस्कान ने पीजीआई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा मृतका महिला यात्री की शिनाख्त स्याणा सैदां निवासी शीला देवी पत्नी गुरदयाल के रूप में हुई है। हादसा वीरवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक प्राईवेट बस का ड्राईवर ओवर स्पीड के बावजूद मोबाइल फोन पर लगातार बातें कर रहा था। उसे कई बार टोका भी गया था, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी बस ड्राईवर व कंडक्टर घटना स्थल से मौके का फायदा उठा फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

बताया गया है कि उक्त बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण दो माह पूर्व गांव काच्छवा के एक नौजवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों ने सबक नहीं लिया। बताया गया है कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर पिछले तीन वर्षों से करीब एक किलोमीटर से ज्यादा हिस्सा टूटा हुआ है, इसी जगह पर ओवर स्पीड बस के ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते समय हादसा हुआ। बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से वह बस को नियंत्रित नहीं कर सका और अनियंत्रित हुई यह बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों और आसपास गांव के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में एक पुलिसकर्मी व होमगार्ड का जवान सहित करीब 40 लोग घायल हुए है। जबकि 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिये दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव भौर सैयदां निवासी सतनारायण पुत्र जयप्रकाश की शिकायत पर ज्योतिसर पुलिस चौकी में आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


ये यात्री हुए गंभीर रूप से जख्मी
पूजा कॉलोनी पिहोवा निवासी श्वेता पत्नी सचिन। श्वेता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई कर रही है। आकाश नगर निवासी मोहीनी, दीदार नगर निवासी काजल जो जयराम कन्या महाविद्यालय लौहार माजरा की छात्रा है। पटियाला निवासी प्रकाश कौर, ज्योतिसर निवासी ऋषिपाल, पिहोवा के गढी रोड़ान निवासी मखन सिंह, कैथल के गांव कवारत्न निवासी सुरजीत कौर, यमुनानगर निवासी अनिल कुमार, नीलम, गुमथला निवासी संतोष, लक्ष्मण कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी गीता रानी जख्मी हुई है। इनके अलावा मदनपुर निवासी कुलविंदर कौर और मिर्जापुर निवासी शिवम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जिनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्रा मुस्कान ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed