फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian army personal missing from military command hospital

कमांड हॉस्पिटल में इलाज करवा रहा फौजी लापता

Sun, 22 Dec 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 22 Dec 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
Indian army personal missing from military command hospital

सेना के अस्पताल में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के स्पाटू स्थिति 14 जीटीसी का हवलदार अचानक लापता हो गया।

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि उसे गायब हुए करीब एक माह बीत गया है, लेकिन उसकी आज तक न गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई और न ही उसका सुराग लगा है। जबकि, वह कमांड अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रहा।

इसके बाद भी किसी को तत्काल खबर तक नहीं लगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के स्पाटू स्थित 14 जीटीसी में हवलदार के पद तैनात सिरमौर के गांव खेड़ाधार निवासी सुरेन्द्र सिंह का कई दिनों तक बुखार नहीं उतरने पर कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


लेकिन, 09 नवंबर को दोपहर 12 बजे से उसका कोई सुराग नहीं हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस बात की सूचना चंडीमंदिर पुलिस थाने को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेन्द्र सिंह की पत्नी उमा देवी ने बताया कि नौ नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल से पति के गुम होने की खबर मिली।

भाई मनोज ने बताया कि वह पिछले 18 साल से फौज में भर्ती हैं और किसी के साथ रंजिश नहीं है। गुम हुए फौजी के पास दो मोबाइल फोन भी थे, जो नौ नवंबर के बाद से बंद है।


परिजनों का सेना पर आरोप लगाया कि अस्पताल से लापता होने के बाद सुरेन्दर सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट तत्काल क्यों नहीं दर्ज कराई गई।

उधर, ब्रिगेडियर एडमिनिस्ट्रेशन एंड सीआरडी ट्रूप्स फॉर कमांडेट, मनु अरोड़ा ने भी सुरेन्दर के नौ नवंबर से गुम होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया इसकी सूचना चंडीमंदिर एसएचओ को पत्र के जरिए दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed