फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Including advocate 2 death in a accident, patiala news

पटियाला: सड़क हादसों में वकील समेत दो की मौत, केस दर्ज

Tue, 14 Feb 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 14 Feb 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Including advocate 2 death in a accident, patiala news
सड़क हादसों में वकील समेत दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वकील समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


परमजीत सिंह निवासी बढौली ने गंडा खेड़ी पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पेशे से वकील दोस्त गुरजिंदर सिंह (34) निवासी गांव उकसी जट्टां अपनी कार में जा रहा था। रास्ते में गांव भदक के पास एक कैंटर के चालक ने उसकी कार में टक्कर मारी। इससे वकील ने अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और उसने आगे जा रही एक अन्य कार में टक्कर मारी। इस हादसे में वकील बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत राजपुरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अन्य हादसे में पटियाला के सदर थाने के अधीन पड़ते इलाके में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर इंद्रजीत सिंह निवासी सूलर दशमेश नगर पटियाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास सुखविंदर सिंह निवासी गांव मुरादपुर ने बयान दिया है कि उसका ताया सोहन सिंह मोटरसाइकिल पर गांव मुरादपुर के पास से जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इस हादसे में ताया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed