फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the case of the beating of sergeant and shoe Ctwane big reveal

हवलदार की पिटाई और जूता चटवाने के मामले में बड़ा खुलासा

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the case of the beating of sergeant and shoe Ctwane big reveal
अकाली सरपंच और बेटे की शर्मनाक हरकत - फोटो : Demo Pic

जिले के गांव विर्क कलां में हवलदार से पिटाई और अपमान के मामले में गिरफ्तार किए अकाली सरपंच जगदेव सिंह को पुलिस ने मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने आरोपी सरपंच की निशानदेही पर उसके खेत से घटना के समय इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली है। वहीं चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, हालांकि एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर भेज दी गई हैं। 
विज्ञापन


एएसआई राजपाल सिंह के अनुसार आरोपी गैंगस्टर पर पहले हत्या, हत्या करने का प्रयास व मारपीट के आरोपों तले करीब सात मामले दर्ज हैं। चौकी बल्लूआणा के प्रभारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी सरपंच का दो दिन का और पुलिस रिमांड अदालत से हासिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार की पिटाई और अपमान का मामला

In the case of the beating of sergeant and shoe Ctwane big reveal
पु‌लिस - फोटो : file photo

उन्होंने बताया कि पहले तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी सरपंच ने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि वारदात में जो ट्रैक्टर ट्राली उपयोग की गई है, वह उसके खेत में है जो पुलिस ने बरामद कर ली। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपी गैंगस्टर लखविंदर सिंह और उसके नौकर गोगड सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। 

पुलिस चौकी किली में तैनात पुलिस कर्मी मलकीत सिंह जब अपने साथी समेत गांव विर्क कलां से गुजर रहा था तो अकाली सरपंच का बेटा लखविंदर सिंह अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर बीच रास्ते में खड़ा था। 

जब मलकीत ने इसे हटाने को कहा तो सरपंच के बेटे ने उसकी पिटाई की दी। इसके बाद उसे अगवा कर अपने घर ले गया, जहां पर उसके सरपंच पिता ने भी मलकीत की पिटाई कर उसके कपड़े उतार दिए और फिर ट्रैक्टर में डाल गांव के दो चक्कर लगवाने के बाद उसे जूता चटवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed