फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in name of marriage, rape with student of BA

शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा से कई बार रेप

Fri, 17 Jul 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 17 Jul 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
in name of marriage, rape with student of BA

लुधियाना में बीसीए कर चुके एक युवक ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुराचार किया। जब छात्रा ने उसे शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने प्रताप सिंह वाला के कमलजीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस शुक्रवार को ही सिविल अस्पताल में पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच कराएगी। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेजे जाएंगे।

दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गए

in name of marriage, rape with student of BA

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर वरिंदर कुमार ने कहा कि छात्रा प्राइवेट बीए पार्ट टू की पढ़ाई कर रही है। आरोपी कमलजीत सिंह बीसीए की पढ़ाई करता था। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी कमलजीत सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया।

आरोपी ने पीड़ित युवती को कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। जब युवती ने उसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को वीरवार दोपहर इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed