{"_id":"5799ffa34f1c1bea2021dffd","slug":"important-update-in-tarlochan-singh-suicide-case-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जमींदार की धमकियों से तंग आकर ही की थी तरलोचन ने आत्महत्या'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'जमींदार की धमकियों से तंग आकर ही की थी तरलोचन ने आत्महत्या'
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला कोर्ट की ओर से की गई जवाबदेही पर पुलिस ने पांच महीने पुराने एक सुसाइड केस में पर्चा दर्ज कर लिया है। यह पर्चा राजपुरा के एक जमींदार व कोल्ड स्टोरेज के मालिक विजय सिंह निवासी प्रीत कालोनी के खिलाफ किया गया है। आरोप है कि जमींदार की धमकियों से तंग आकर ही पटियाला के तरलोचन सिंह ने एसिड पीकर सुसाइड किया था।
अमनप्रीत कौर निवासी पुराना बिशन नगर पटियाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति तरलोचन सिंह (45) एसी व कोल्ड स्टोरेज की रिपेयर का काम करता था। आरोपी विजय सिंह के कोल्ड स्टोरेज की रिपेयर का काम भी उसका पति ही करता था। मार्च में उसके पति ने विजय सिंह के कोल्ड स्टोर की रिपेयर की। कुछ दिन बाद ही आरोपी विजय सिंह उसके पति को धमकियां देने लगा कि कोल्ड स्टोर में फाल्ट पड़ने के कारण स्टोर में रखे उसके आलुओं का नुकसान हो गया। उससे हर्जाना मांगने लगा और न देने पर जान से मारने की धमकियां दीं।
इससे तंग आकर बीते मार्च में उसके पति ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जब इस मामले में आरोपी खिलाफ केस दर्ज नहीं किया, तो पीड़ित पक्ष ने पटियाला की अदालत में अपील दायर कर दी। इस मामले में अदालत ने पुलिस जवाब मांगा हुआ है। इसी बीच अब पुलिस ने मामले में जमींदार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही पर्चा दर्ज किया गया है।