फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal liquor recovered from Punjab and Himachal pradesh border

150 जवानों ने चलाया आठ घंटे ऑपरेशन, शराब की सात भट्ठी और दो लाख किलो लाहन पकड़ा

Fri, 12 Jun 2020 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब/ नंगल (रोपड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब/ नंगल (रोपड़) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered from Punjab and Himachal pradesh border
बरामद लाहन के साथ पुलिस के जवान।

रोपड़ पुलिस ने पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव मजारी से बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया। एसएसपी स्वप्न शर्मा समेत पंजाबपुलिस की 22 टीमों ने लगभग दस घंटे तक यहां कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शराब बनाने वाले लोग पंजाब और हिमाचल सरकार के राजस्व को बड़ी क्षति पहुंचा रहे थे। अब पुलिस जांच में जुटी है कि यह लोग शराब कहां पर बेचते थे। 

विज्ञापन


एसएसपी स्वप्न शर्मा और एसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब-हिमाचल सीमा पर बड़े स्तर पर अवैध देसी शराब बनाने की भट्टियां चल रही हैं और जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। पड़ोसी राज्य हिमाचल की सीमा में लगभग दो किलोमीटर जाकर वहां दो लाख किलो ग्राम लाहन व शराब बनाने की सात चालू भट्टियां पकड़ीं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शर्मा ने बताया तड़के तीन बजे शुरू हुआ यह ऑपरेशन दोपहर एक बजे खत्म हुआ और इस काम में पुलिस की 22 टीमें शामिल थीं। हर टीम में सात पुलिस कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि शराब बनाने की भट्ठियां जंगली क्षेत्र में होने के कारण पुलिस को कड़ी मशक्कत का समाना करना पड़ा। कई जगह कांटेदार झाड़ियों को भी काटना पड़ा और पंजाब सीमा में लगभग छह किलोमीटर के दायरे में यह ऑपरेशन चलाकर जांच की

गई। 

उन्होंने कहा की इस काम में हिमाचल पुलिस का भी सहयोग भी लिया गया है। पुलिस ने दावा करते हुए इसे प्रदेश स्तर की सबसे बड़ी रिकवरी बताया है। उन्होंने कहा कि यह गांव नशा तस्करी के लिए बदनाम है। आरोपी अवैध देसी शराब हिमाचल के इन गांवों में बनाने के बात पंजाब में इसकी तस्करी करते थे। 

उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों के दौरान इन लोगों पर 26 मामले पंजाब में और 38 मामले हिमाचल में दर्ज हुए है। एसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को छह लोगों की ओर से यह काम किए जाने के बारे में जानकारी मिली है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जंगली इलाका होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed