{"_id":"5b6fe58342c7922f140b5b98","slug":"husband-suicide-in-panipat-after-wife-demanded-rs-50-thousand-and-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी और 50 हजार रूपये मांग रही थी पत्नी, परेशान पति ने उठाया हैरानी भरा कदम, फैल गई सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी और 50 हजार रूपये मांग रही थी पत्नी, परेशान पति ने उठाया हैरानी भरा कदम, फैल गई सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के अधमी गांव के एक युवक ने पत्नी, साली व साढू की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
धज्जाराम निवासी गांव अधमी ने बताया कि उसके बेटे रोहित (26) की शादी पिंकी पुत्र सूरत सिंह निवासी मतलौडा के साथ तीन साल पहले हुई थी। वह दो साल के एक बेटे का पिता था। दो महीने पहले पिंकी रोहित के साथ झगड़ा कर मायके चली गई थी। वहां जाकर पिंकी अपने जीजा दिलबाग पुत्र पृथ्वी निवासी मतलौडा, बहन पूनम व दूसरे जीजा कुलदीप निवासी गांव बुटाना के साथ मिलकर रोहित से 50 हजार रुपये व एक्टिवा मांगने लगी। उन्होंने कहा कि अगर पैसे व एक्टिवा नहीं दी तो बेटे को नहीं देंगे।
दो दिन पहले रोहित पिंकी को लेने उसके मायके भी गया था। वहां से रोहिता को बेइज्जत कर निकाल दिया था। रोहित हर रोज फोन कर पिंकी को घर बुलाता था, लेकिन पिंकी ने आने से मना कर दिया। इससे रोहित बहुत परेशान था। शुक्रवार रात को रोहित बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया था। सुबह उसका शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका मिला। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में पत्नी पिंकी, जीजा कुलदीप, दिलबाग, बहन पूनम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।