फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murdered Wife In Patiala Of Punjab

पत्नी का कत्ल कर पति ने रचा ड्रामा, तीन महीने पहले भी की थी कोशिश, बताई जा रही ये वजह

Thu, 26 Sep 2019 07:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Sep 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered Wife In Patiala Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक बुधवार देर रात सैर पर निकले जोड़े में से पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया, जबकि पति को घायल किया गया। घायल पति के बयान से पहले तो यह वारदात लूटपाट के इरादे से की गई लग रही थी, लेकिन पुलिस की जांच व विवाहिता के परिवार वालों के बयान से साफ हो गया कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध थे। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है और इसे छिपाने के लिए ड्रामा रच दिया। इसके बाद थाना सिविल लाइन में आरोपी पति व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि थापर यूनिवर्सिटी की बैकसाइड में पड़ते आदर्श नगर निवासी व प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाला मनिंदर सिंह (28) अपनी पत्नी पूनम कौर (25) के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे घर के पास ही सैर पर निकला था। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिवार वाले उनकी तलाश में निकले। 
विज्ञापन


इसी दौरान परिवार वालों को मनिंदर सिंह तो घायल हालत में घर के नजदीक ही सड़क पर पड़ा मिल गया। पूनम कौर दूसरी तरफ झाड़ियों में गंभीर घायल हालत में खून से लथपथ मिली। दोनों को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पूनम कौर को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि पूनम के सिर की पिछली साइड व दाईं तरफ तेजधार हथियार के वार थे। मनिंदर सिंह के सिर के पिछली साइड डंडे जैसी किसी चीज से चोट मारी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनिंदर के बयान के मुताबिक सैर करते वक्त सड़क पर ही दो महिलाएं और दो पुरुष भी घूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से उसके सिर में किसी ने चोट मारी, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में पत्नी के साथ क्या हुआ, उसे नहीं पता। मनिंदर के मुताबिक उसकी पत्नी की सोने की चेन और उसका मोबाइल गायब है। 

करीब तीन महीने पहले भी पत्नी को मारने की कोशिश की थी
डीएसपी योगेश ने बताया कि पूनम कौर की शादी करीब छह साल पहले मनिंदर सिंह साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। विवाहिता के मायके वालों के मुताबिक मनिंदर सिंह के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस कारण दोनों में लड़ाई-झगड़ा रहता था। करीब तीन महीने पहले भी मनिंदर सिंह ने पूनम को मारने की कोशिश की थी।

बाद में समझौता होने पर सोचा कि अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन मनिंदर ने उनकी लड़की को मार ही डाला। वहीं पुलिस ने विवाहिता के भाई सन्नी निवासी मानकपुर खेड़ा के बयान पर आरोपी पति व अज्ञात लोगों खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। फिलहाल आरोपी पति अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed