करवा चौथ से एक दिन पहले पति का खूनी खेल, पत्नी को मार डाला, बताई जा रही ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया के वार्ड-नंबर 2 में स्थित गांव डुमाना में बुधवार सुबह पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर उसको शक था। हत्या के बाद वह गाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश में था लेकिन लोहिया पुलिस मुखी दलबीर सिंह ने उसे रेलवे लाइन पर से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार लोहिया वार्ड नंबर-2 गांव डुमाना निवासी मनजीत सिंह उर्फ हैप्पी का झगड़ा अक्सर अपनी पत्नी कमलजीत कौर से उसके चरित्र को लेकर चलता रहता था। दशहरा के दिन ही वह अपनी पत्नी को उनके मायके से विदा करवाकर लाया था। मंगलवार रात फिर किसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।
बुधवार को उसने खंजर से हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब वह पूरे परिवार को चाय पिलाकर बर्तन साफ कर रही थी और उसकी मौके पर मौत हो गई। उस वक्त उनका सारा परिवार आरोपी के पिता को छोड़कर घर में ही मौजूद था। पत्नी की हत्या कर उसने जीवन लीला समाप्त करनी चाही लेकिन लोहिया थाना मुखी दलवीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर हैप्पी को गिरफ्त में लिया। शाम को वह खंजर भी हैप्पी के घर से बरामद कर लिया गया।
मायके वाले भी नहीं बचा सके कमलजीत को
मंगलवार रात कमलजीत ने अपने मायके फोन कर हैप्पी द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी तो उसकी माता व भाई रात को ही लोहिया अपनी बेटी के घर पहुंच गए। बाद में वापस चले गए। बुधवार सुबह वह भी अपनी बेटी व बहन कमलजीत को बचा नहीं सके। कमलजीत अपने पीछे अपने दो मासूम बेटे को छोड़कर चली गई। सभी रिश्तेदारों एवं गांव वासियों का कहना है कि कत्ल का आरोपी हैप्पी नशे का आदी था।