फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murdered his wife by knife in Patiala

कांस्टेबल के पिता ने पत्नी पर चाकूओं से किए करीब पांच वार, फिर खुद उठा लिया ये कदम

Mon, 20 May 2019 07:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered his wife by knife in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

पटियाला के आदर्श नगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस कांस्टेबल के पिता ने अपनी पत्नी का चाकूओं से गोदकर कत्ल करने के बाद अपनी कलाई की नसें काट लीं। आरोपी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन


थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार (55) निवासी आदर्श नगर अपनी पत्नी वीना (50) के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में काफी लड़ाई झगड़ा रहता था। हालांकि दंपति में आर्थिक तंगी के चलते लड़ाई झगड़ा रहने की भी बात कही जा रही है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह कांस्टेबल के पद पर तैनात बेटा विशाल कंबोज ड्यूटी पर चला गया और आईलेट्स की तैयारी कर बेटी पढ़ने के लिए चली गई। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे दंपति में झगड़ा हो गया। गुस्से में सुरेश कुमार ने रसोई में प्रयोग होने वाला चाकू उठाया और पत्नी वीना पर हमला कर दिया। 

सुरेश कुमार ने चाकू से पत्नी के पेट और बाजूओं पर करीब पांच वार किए। इससे वीना की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सुरेश ने अपनी बायीं बाजू की कलाई की नसें भी चाकू से काट लीं। पड़ोसियों को जब इस घटना बारे पता चला तो उन्होंने कांस्टेबल बेटे को खबर दी। 

बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घायल सुरेश कुमार को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक वीना का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed