दरिंदा पति: पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सादुलशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पंजाब में अबोहर के गांव खाटवा निवासी दानाराम ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी बेटी संतोष रानी का विवाह अबोहर से सटे गांव चमारवाला (राजस्थान) निवासी सुभाष मेघवाल पुत्र जगदीश के साथ किया था।
इसके बाद संतोष रानी के घर एक बेटा व एक बेटी ने जन्म लिया। पिछले कुछ समय से संतोष व सुभाष में आपसी कलह रहता था। इसी वजह से शुक्रवार रात को सुभाष ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी संतोष रानी (25), बेटी स्नेहा (5) और बेटे हिमांशु (3) की हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी को शौचालय की खुई में फेंक दिया।
पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को किया काबू
शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब सुभाष के भाई के बच्चे स्नेहा व हिमांशु को स्कूल के लिए बुलाने पहुंचे तब लोगों को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही थाना सदुल शहर के प्रभारी वेदप्रकाश लखोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन गांव चमारवाला पहुंच गए। मृतका गांव खाटवां की महिला सरपंच के पति सुल्तानराम की भतीजी थी।
थाना प्रभारी लखोटिया ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह से यह हत्याएं हुई हैं। उन्हाेंने सुभाष सहित कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हाेंने बताया कि मृतका का पति टेंपो चलाता है जबकि उसकी गैर मौजूदगी में गांव के ही एक युवक का उसके घर पर काफी आना-जाना था। इस पर सुभाष अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
इस संबंधी कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ। पता तो यह भी चला है कि घटना के बाद सुभाष ने रात को ही अपने दो दोस्ताें को घर बुलाया और घटना को बदलने का प्रयास किया। दोस्तों के ही कहने पर सुभाष ने उक्त कुल्हाड़ी शौचालय की खुही में फेंकी दी। पुलिस ने उसके दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया है।