{"_id":"63efe07ceda9bb98bc0998d9","slug":"husband-killed-wife-in-gurdaspur-of-punjab-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur : गुरदासपुर में सनसनीखेज घटना, पति ने पत्नी को मारा और घर में ही चिता बनाकर किया आग के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gurdaspur : गुरदासपुर में सनसनीखेज घटना, पति ने पत्नी को मारा और घर में ही चिता बनाकर किया आग के हवाले
Sat, 18 Feb 2023 01:49 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:49 AM IST
सार
आरोपी ने घर में ही चिता बनाकर शव को आग लगा दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव पनियाड़ में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना घटी। यहां 61 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही चिता बनाकर आग के हवाले कर दिया। गांव के लोगों को मामले की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को पोस्टमार्टम को भेजा। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रीतम सिंह निवासी गांव गंजा थाना दोरांगला ने बताया कि वह होमगार्ड से सेवानिवृत्त है। उसकी बहन महिंदरो उर्फ गुड्डू की शादी करीब 35 साल पहले पनियाड़ निवासी संसार चंद के साथ हुई थी। उसका जीजा संसार चंद अक्सर बहन से मारपीट करता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों का फिर से आपस में झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
उन्हें इस बात की जानकारी थी लेकिन घरेलू व्यवस्तता के कारण वह बहन के पास नहीं जा पाया। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह घर पर ही था। तभी भतीजा जसविंदर सिंह ने बताया कि उसे पनियाड़ से किसी का फोन आया है कि बुधवार रात महिंदरो की संसार चंद ने हत्या कर दी है। आरोपी ने घर में ही चिता लगाकर शव को आग लगा दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन