फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Hit Brick On Wife's Head And Thrown from third floor

पति का खूनी खेलः पहले सिर पर ईंट मार किया बेहोश, फिर पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका

Thu, 26 Sep 2019 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Sep 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Husband Hit Brick On Wife's Head And Thrown from third floor
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेंट्रल जेल के पीछे गुरु नानक नगर इलाके में रहने वाली शाहजहां खातून को उसके पति ने पहले सिर पर ईंट मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने सभी को बताया कि वह छत से गिरकर मरी है। 

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बिना बताए उसे दफना दिया। इस बात की सूचना मृतका की बेटी ने अपने मामा को दी। उसने वीडियो देख पुलिस को सूचना दी और सारी कहानी सामने आई। पुलिस ने शाहजहां खातून की हत्या करने वाले उसके पति सिराज अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि सिराज अंसारी और शाहजहां खातून की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। 10 साल पहले सिराज ने गांव जाकर दूसरी शादी कर ली लेकिन किसी को बताया नहीं। वह अक्सर गांव जाकर रहने लगा तो पत्नी को शक हुआ। वह गांव पहुंची तो उसे सारी बात पता चली। उसने इसका विरोध किया लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया तो वह अपने भाई महताब अंसारी के पास दिल्ली में रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आठ साल रहने के दौरान शाहजहां से किसी से संबंध बन गए। अंसारी को पता चला तो वह रंजिश रखने लगा। वह कुछ समय से लुधियाना में बच्चों के पास रहने के लिए आ गया। उसने अपने बड़े बेटे बाबू के जरिए डेढ़ महीने पहले शाहजहां खातून को भी वहां बुला लिया कि सभी दोबारा से इकट्ठा रहेंगे। बेटे की बातें सुनने के बाद शाहजहां खातून लुधियाना में रहने लगी। 

घटना वाली रात दोनों के बीच कहासुनी हुई तो आरोपी सिराज अंसारी ने पत्नी शाहजहां खातून के सिर में ईंट दे मारी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जब अगले दिन शोर मचा तो शाहजहां खातून की बेटी ने वीडियो बनाकर मामा महताब को भेज दी। 

आरोपी ने बिना किसी रिश्तेदार को बताए पत्नी को दफना दिया। जब महताब को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस से संपर्क कर सूचना दी। इसके बाद शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया। तब जाकर सारा मामला खुला। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed