पति को पिलाई शराब और पत्नी से 2 बार रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी में नौकरी का झांसा मिलने पर पति के साथ आई थी पत्नी। पति को शराब पिला दी, जबकि पत्नी से रेप कर दिया। मामला, चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर-302 का है। नौकर को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार कोठी ढिल्लों ग्रुप के मालिक की है। आरोपी की पहचान झारखंड निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ कुछ महीनों पहले झारखंड से चंडीगढ़ काम की तलाश में आई थी। इसी दौरान उसके पति की जान पहचान रणजीत सिंह से हुई। उसने महिला को उसी कोठी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
मारने की धमकी देकर दो बार रेप
पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की रात को उसने फोन करके उसे नौकरी की बात करने के लिए बुलाया। वह अपने पति के साथ पहुंची। इसके बाद आरोपी ने उसके पति को शराब पिलाई।
इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि पास वाले कमरे में मालिक बैठे हैं, चलो मिलवा देता हूं। जैसे ही वह कमरे में पहुंची, आरोपी ने दरवाजा बंद करके उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दो बार रेप किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार किसी तरह वह बचकर कमरे से बाहर भागी। उसने वारदात की सूचना पति और पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में उसे सेक्टर-9 की मार्केट में गिरफ्तार किया गया।