फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband drunk wine and raped his wife

पति को पिलाई शराब और पत्नी से 2 बार रेप

Sun, 22 Feb 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
husband drunk wine and raped his wife

कोठी में नौकरी का झांसा मिलने पर पति के साथ आई थी पत्नी। पति को शराब पिला दी, जबकि पत्नी से रेप कर दिया। मामला, चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर-302 का है।  नौकर को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोठी ढिल्लों ग्रुप के मालिक की है। आरोपी की पहचान झारखंड निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ कुछ महीनों पहले झारखंड से चंडीगढ़ काम की तलाश में आई थी। इसी दौरान उसके पति की जान पहचान रणजीत सिंह से हुई। उसने महिला को उसी कोठी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

मारने की धमकी देकर दो बार रेप

husband drunk wine and raped his wife

पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की रात को उसने फोन करके उसे नौकरी की बात करने के लिए बुलाया। वह अपने पति के साथ पहुंची। इसके बाद आरोपी ने उसके पति को शराब पिलाई।

इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि पास वाले कमरे में मालिक बैठे हैं, चलो मिलवा देता हूं। जैसे ही वह कमरे में पहुंची, आरोपी ने दरवाजा बंद करके उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दो बार रेप किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार किसी तरह वह बचकर कमरे से बाहर भागी। उसने वारदात की सूचना पति और पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में उसे सेक्टर-9 की मार्केट में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed