पत्नी ने पहले घर बुलाया, फिर खूब मारा-पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर जान से मारने की कोशिश की। उसके सिर पर लोहे और डंडों से हमला किया गया। सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल एक व्यक्ति ने यह आरोप लगाया है। हरदेव यमुनानगर का रहने वाला है, जबकि आरोपित महिला हिमाचल प्रदेश की।
हरदेव का आरोप है कि वीरवार को वह पंचकूला में पीर की दरगाह पर माथा टेकने के लिए आया था। इस दौरान महिला ने उसे अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से संदेश देकर सेक्टर-21 स्थित घर पर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो महिला एक व्यक्ति के साथ सिगरेट पी रही थी।
उसके पहुंचते ही महिला और उस व्यक्ति ने डंडों व लोहे से हमला कर दिया। हमले में हरदेव के सिर पर चोट आई। बचाव की कोशिश करते हुए हरदेव ने महिला से डंडा छीनकर उस व्यक्ति के सिर पर मारा। दोनों घायलों को जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
अलग रहती थी महिला
हरदेव सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन अब दोनों में तलाक हो चुका था। वह सरिता के साथ सेक्टर-12ए पंचकूला में रहता था, क्योंकि सरिता सेक्टर-14 में एक निजी अस्पताल में काम करती है। कुछ दिनों तक दोनों साथ रहे, फिर महिला उसे छोड़कर सेक्टर-21 चली गई और वह अपने गांव यमुनानगर चला गया।
कुछ दिनों बाद उसने पत्नी को यमुनानगर में रहने के लिए कहा, क्योंकि उसे पता चला था कि अब वह अस्पताल में काम नहीं करती है। पत्नी ने इससे इनकार कर दिया और वुमेन सेल में हरदेव के खिलाफ शिकायत कर दी।
हरदेव पर धारा-377 के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन सरिता द्वारा मेडिकल नहीं करवाने पर हरदेव को जमानत मिल गई। अभी दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रहते हैं।