{"_id":"5d4c4a5c8ebc3e6c935cff21","slug":"husband-arrested-in-yamunanagar-for-send-objectionable-video-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपने पति पर लगाया अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, मामला हुआ दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने अपने पति पर लगाया अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, मामला हुआ दर्ज
Thu, 08 Aug 2019 09:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही पति पर उसे अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। महिला ने कोर्ट में केस भी किया हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के बाद से उसे ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत कर उन्हें समझाया गया। वह उससे मारपीट करता था। साल 2013 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। उससे उन्होंने बच्चा भी छीन लिया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया। वहीं एक केस कोर्ट में खर्चे का भी डाला। कोर्ट ने छह हजार रुपए प्रति माह खर्च देने के आदेश दिए। तब उसके पति ने खुद को फंसता देख उससे माफी मांग ली और केस वापस लेने की सहमति हो गई। केस वापस लेने के बाद उसका पति उसे अपने साथ नहीं ले गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि जनवरी 2019 से उसका पति उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करने लगा। इससे वह मानसिक बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना छप्पर एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता महिला के पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।