फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband And Wife jumps into canal In Suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में दंपती ने नहर में लगाई छलांग, पत्नी को लोगों ने बचाया, पति बहा

Tue, 09 Jul 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब/ पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब/ पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Husband And Wife jumps into canal In Suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर

फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव पोला की एक दंपति ने संदिग्ध हालत में गांव के पास से गुजरती नहर में छलांग लगा दी। पत्नी को आसपास के लोगों ने किसी तरह बचा लिया लेकिन पति पानी के तेज बहाव में बह गया। दंपति की पहचान गांव पोला निवासी गुरप्रीत सिंह और पत्नी रमनदीप कौर के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दंपति करीब साढ़े 12 बजे घर से कार में निकले थे। जब वह नहर के पुल के पास पहुंचे तो अचानक कार रोककर पहले रमनदीप कौर और बाद में पति गुरप्रीत सिंह ने नहर में छलांग लगा दी। पानी के बहाव में गुरप्रीत सिंह बह गया जबकि रमनदीप कौर को पास से गुजरते व खेतों में काम कर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। 
विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में लाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए  चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। दंपति की लगभग तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है जो कि उस समय गाड़ी में ही बैठी थी। थाना मूलेपुर के एएसआई गुरचरण सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गुरप्रीत की नहर में तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधार दिए पैसे न मिलने पर नहर में लगाई छलांग

पटियाला में दो दुकानदारों की ओर से उधार दिए पैसे न लौटाने पर 41 साल के एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर सुसाइड कर ली। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

संजय कुमार निवासी शिवचंद गली नजदीक बांसा वाला बाजार ने पुलिस को बयान दिया है कि उनके भाई मनोज कुमार (41) निवासी मीर कुंदला गली नजदीक सरहंदी बाजार ने दुकानदार बिन्नी निवासी वाण बाजार नजदीक ए टैंक पटियाला और पप्पू निवासी ए टैंक को पैसे उधार दिए थे। 

अब दोनों पैसे लौटाने से इंकार कर रहे हैं। इस कारण मनोज काफी तनाव में रहता था। इसी दौरान दो जुलाई को वह बिना किसी बताए घर से कहीं चला गया। अब उसका शव भाखड़ा हेड फतेहपुर थाना झुनीर जिला मानसा से बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed