फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hpsc member resign from the post

जेल जाते ही डॉ. हरेंद्र पाल ने दिया इस्तीफा

Thu, 14 Nov 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
hpsc member resign from the post
जेल जाते ही डॉ. हरेंद्र पाल सिंह ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


इस्तीफा मुख्य सचिव के पास वीरवार सुबह पहुंचा। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास यह इस्तीफा भेज दिया है। मुख्यमंत्री इसे राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के पास मंजूरी के लिए भेजेंगे।

पलवल की अदालत ने 13 नवंबर को हत्या के प्रयास में डॉ. हरेंद्र पाल को सात साल की सजा सुनाई थी। हालांकि जिस दिन सरकार ने उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया था, उसके अगले दिन इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने विरोध जताया था।
विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेंस में चौटाला ने कहा था कि डॉ. हरेंद्र पाल सिंह और उनके साथियों के खिलाफ 24 मार्च, 2008 को एफआईआर नंबर-121 धारा 148, 149, 323, 307, 452, 506  और आर्म्स एक्ट के तहत पलवल सिटी थाने में हत्या के प्रयास का मामला मुकेश राजपूत की शिकायत पर दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और एफआईआर 31 मार्च, 2009 को दर्ज हुई थी। प्रेस कांफ्रेंस में शिकायतकर्ता के परिजनों ने हरेंद्र पाल की नियुक्ति का विरोध किया था।

साथ में आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस ने हरेंद्र पाल सिंह को दोनों मामलों से बाहर निकालने के भरपूर प्रयास किए थे। इसलिए उन्होंने अदालत में इस्तगासा दायर किया था।

चौटाला ने कहा कि अब अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में सजा सुनाई है। जबकि हत्या के मामले में आरोप तय होने या न होने का मामला अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी स्वच्छ छवि के व्यक्ति को सदस्य बनाने के बजाए डॉ. हरेंद्र पाल को संवैधानिक पद से नवाजकर मर्यादाओं को तार-तार किया था।

उन्होंने कहा कि चूंकि हरेंद्र पाल जेल जा चुके हैं, इसलिए उन्हें फौरन उनके पद से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed