{"_id":"636155d0a8b4b352d314f640","slug":"hoshiarpur-woman-hostage-in-muscat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: होशियारपुर की महिला मस्कट में बंधक, फोन कर बताया- एक कमरे में 25 लड़कियों को रखा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: होशियारपुर की महिला मस्कट में बंधक, फोन कर बताया- एक कमरे में 25 लड़कियों को रखा गया
Tue, 01 Nov 2022 10:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:54 PM IST
सार
पति ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी से बात नही हो रही है। आशंका है कि मुहम्मद फैज ने पत्नी का फोन छीन लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दीपिका और उसका पति राजेश आरोपी से मिले हैं। आरोपियों ने उसकी पत्नी को गैर-कानूनी ढंग से बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर की एक महिला मानव तस्करों के चंगुल में फंस गई है। वह ओमान की राजधानी मस्कट में है। वापस भेजने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है। अब पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना चब्बेवाल की पुलिस ने एक दंपती को नामजद किया है। जानकारी के मुताबिक थाना मेहटीयाना के अधीन एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी गांव पट्टी में सिलाई का काम करती थी।
विज्ञापन
यहां पर उसके पास दीपिका पत्नी राजेश कुमार का आना जाना था। दीपिका ने पत्नी को बताया कि उसका पति राजेश कुमार उर्फ पिंदी लड़कियों को मस्कट भेजता है। महिला की बातों में आकर उसने अपनी पत्नी को मस्कट भेजने के लिए आरोपियों को 30 हजार रुपये इसी साल मई महीने में दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी को मुहम्मद फैज नामक व्यक्ति अपने पास ले गया। बाद में पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि आरोपी के पास पहले ही करीब 25 लड़किया हैं। सभी को एक कमरे में बंधक बनाया गया है और उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद जब मुहम्मद फैज से पत्नी को वापस भेजने की बात की तो आरोपी ने दो लाख 80 हजार रुपये की मांग की। पति ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी से बात नही हो रही है। आशंका है कि मुहम्मद फैज ने पत्नी का फोन छीन लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दीपिका और उसका पति राजेश आरोपी से मिले हैं। आरोपियों ने उसकी पत्नी को गैर-कानूनी ढंग से बंधक बना रखा है।
विज्ञापन